"एक ताज़ा ग़ज़ल"
          (अदब नवाज़ दोस्तों के नाम)
   ताज़ा ग़ज़ल

रुख़ पे रोज़ मलते हैं जो फ़रेब का गाज़ा!
वो ख़ुलूस का मेरे क्या करेगें अंदाज़ा!!

नफ़रतों के ये पौधे मत उगाओ ज़हनों में!
वरना तुम भी भुगतोगे इस खता का खमियाज़ा!!

आओ मिलके हम दोनों मसअले का हल सोचें!
मुंतशिर न हो जाए ज़िन्दगी का शीराज़ा!!

तंगज़हनी छोड़ो तुम,आओ फिर गले मिल लो!
वा हमेशा रखते हैं, हम तो दिल का दरवाज़ा!!
    
    ख्वाहिशों के दरिया में  उम्र काट दी सारी!
फिर भी इसकी वुसअत का हो सका न अंदाज़ा!!

हम भी वो जियाले हैं, सर झुका नहीं सकते!
लाख वो करे हम पर रोज़ एक सितम ताज़ा!!

   Riyaz Saghar
KHATAULI..UP INDIA
'Mobile Number
9837383839
Previous Post Next Post