"ग़ज़ल"
*#RiyazSaghar*
तुम अपनी फितरत के आईने में बस इतना यारों कमाल रखना!
उरूज की सम्त जब बढ़ो तो नज़र में अपनी ज़वाल रखना!!
ज़रा सी जुंबिश न सह सकेगा, है कितना नाज़ुक ये आबगीना!
तुम्हारी बातों से दिल किसी का न टूट जाए
ख़याल रखना!!
सफ़र नहीं ज़िन्दगी का मुश्किल,अगर है नज़रों में अक्स ए मंज़िल!
है शर्त रख्त ए सफ़र में शामिल हमेशा हिम्मत की ढाल रखना!!
बदल दिए हौसलों से हमने मुख़ालफत की हवाओं के रुख़!
हमारे बच्चों हमेशा क़ायम ये हौसला ये कमाल रखना!!
ये जाह ओ हशमत, ये नाम ओ मनसब, नहीं हैं इल्म ओ हुनर से बढ़कर!
चराग़ ए इल्म ओ हुनर न गुल हों,हमेशा इसका ख़ याल रखना!!
बहुत दिनों का सफ़र नहीं है ज़रा उफक़ तक ही जा रहे हैं!
पलट के हम आएंगे यहीं पर दराज़ दस्त ए सवाल रखना!!
ये दुनिया तुम को झुका न पाए, कि सर बुलंदी ही ज़िन्दगी है!
गिरेगी झुकते ही सर से पगड़ी,हमेशा इसका खयाल रखना!!
ये ऐश ओ इशरत के दोस्त "साग़र" फ़रेब देते हैं मिलके अक्सर!
समझ के अपना हर एक के आगे न अपने रंज ओ मलाल रखना!!
Riyaz Saghar
U.P INDIA
Mobile Number
9837383839
